एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:36

एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने शनिवार को वायु सेना के डिप्टी चीफ का कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने शनिवार को यहां वायु सेना के डिप्टी चीफ का कार्यभार संभाला। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपनी जान देने वाले बहादुर सैनिकों को नमन किया। एयर मार्शल को 16 जून 1990 को फाइटर पायलट के तौर पर कमीशन मिला था और उन्हें 3500 घंटे से ज़्यादा की उड़ान का अनुभव है। वह 'कैट ए' क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं। एयर मार्शल ने वायु सेना में अहम संचालन, कमान और स्टाफ पदों पर काम किया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
वायु सेना डिप्टी चीफ
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/08/26 11:05
पिछला अपडेट
01/08/26 11:05
स्थान
India