एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:24

विनय सक्सेना जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल का भी काम देखेंगे

नयी दिल्ली 08 सितम्बर (वार्ता) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अनुपस्थिति में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल का कार्यभार भी संभालेंगे।
राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सचिवालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के अवकाश पर रहने के दौरान उनकी अनुपस्थिति में, लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को उनके अपने कर्तव्यों के अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।
संजीव उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
विनय सक्सेना जम्मू कश्मीर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/09/26 14:39
पिछला अपडेट
08/09/26 14:39
स्थान
India