एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:40

सचिन पायलट ने राहुल और प्रियंका से की मुलाकात

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।
श्री पायलट की पंजाब का प्रभारी नियुक्त होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व से यह पहली मुलाकात है।
हाल ही में कांग्रेस में श्री पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्हें श्री भूपेश बघेल की जगह यह दायित्व मिला है।
पंजाब में पार्टी के भीतर जबरदस्त खींचतान है और पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि श्री पायलट समस्या का समाधान निकाल लेंगे।
अभिनव उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सचिन राहुल मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/09/26 07:06
पिछला अपडेट
08/09/26 07:06
स्थान
India