एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:59

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टोरंटो पहुंची

नयी दिल्ली 25 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण कनाडा की आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को टोरंटो पहुंच गयीं।

टोरंटो पीयरसन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर कनाडा में महावाणिज्य दूत महावीर सिंघवी ने उनकी अगवानी की और उनका औपचारिक स्वागत किया।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी साझा की है।

इस यात्रा के दौरान वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण, भारत और कनाडा के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई उच्चस्तरीय बैठकों, वैश्विक निवेशकों के सम्मेलनों तथा प्रमुख व्यापारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

शोभित, आलम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सीतारमण कनाडा आगमन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/08/26 17:59
पिछला अपडेट
25/08/26 17:59
स्थान
India