एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:18

अंबिकापुर के ब्रह्माकुमारी केंद्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

अंबिकापुर, 08 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंबिकापुर केंद्र में गुरुवार को आयोजित ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। केंद्र की संचालिका विद्या दीदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर सेल सरगुजा के साइबर विशेषज्ञ अनुज जायसवाल ने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर होने वाले साइबर हमलों, वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया एवं गेमिंग एप्लिकेशन के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों की जानकारी दी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अंबिकापुर ब्रह्माकुमारी जागरुकता कार्यक्रम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/05/26 00:00
पिछला अपडेट
08/05/26 00:00
स्थान
India