एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जांजगीर-चांपा में नकाबपोश हमलावरों ने कारोबारी के घर में की गोलीबारी, युवक की मौत और भाई घायल
प्रकाशित तिथि: 24/04/26 00:00
India
जांजगीर-चांपा, 24 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहि गांव में गुरुवार देर रात नकाबपोश हमलावरों ने एक कारोबारी के घर में घुसकर फायरिंग कर दी, जिसमें 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। पुलिस से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना कल देर रात की है, जब तीन अज्ञात बदमाश पीछे के रास्ते से सम्मेलाल कश्यप के घर में दाखिल हुए। हमलावर सीधे उस कमरे में पहुंचे, जहां आयुष कश्यप, उसका भाई आशुतोष कश्यप और एक बहन सो रहे थे। आरोपियों ने आयुष कश्यप पर दो…