एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:20

इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

रायपुर, 07 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किए जाने पर बधाई देते हुए इसे प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त कूटनीति तथा भारत-इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों का प्रतीक है।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/07/26 09:30
पिछला अपडेट
07/07/26 09:30
स्थान
India