एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

केशकाल में जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, 1.55 लाख रुपये की सामग्री जब्त

कोण्डागांव, 24 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के केशकाल में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 हजार 400 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल व स्कूटी सहित कुल एक लाख 55 हजार 400 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केशकाल के ढोढरापारा स्थित इमरान पारेख की बाड़ी में कुछ लोग ताश की 52 पत्तियों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ अपराध जुआ
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/10/26 12:13
पिछला अपडेट
24/10/26 12:13
स्थान
India