एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अहिंसा और शाकाहार का संदेश लेकर लखनऊ-अयोध्या में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
प्रकाशित तिथि: 07/10/26 15:32
India
राजनांदगांव, 07 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी एवं अखिल भारतीय शाकाहार परिषद के संयोजक पवन जैन के मुख्य संयोजन में उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अयोध्या में 'अहिंसा शाकाहार सम्मेलन' एवं 'अहिंसा यात्रा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अहिंसा, शाकाहार, नशामुक्ति, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। लखनऊ के निरालानगर स्थित माधव सभागार में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व मंत्री सत्यदेव पचौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। काव्या जैन ने वंदना गीत प्रस्तुत किया। सम्मेलन में उपस्थित जैन मुनि ने अहिंसा, शाकाहार, नशामुक्ति, स्वदेशी, गौ-संरक्षण और जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा…