एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026

बस्तर में आईईडी विस्फोट पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम अंग-विजय शर्मा

रायपुर, 04 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को कहा कि बस्तर में आईईडी विस्फोटों के कारण दिव्यांग हुए लोगों को कृत्रिम हाथ-पैर और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए दो चरणों में निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। श्री शर्मा ने बताया कि पहला तीन दिवसीय शिविर पांच से सात अक्टूबर तक जगदलपुर में आयोजित होगा। इसमें बस्तर, कांकेर, नारायणपुर और कोण्डागांव जिलों के दिव्यांगजन शामिल होंगे। दूसरा शिविर 15 से 17 अक्टूबर तक दंतेवाड़ा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ आईईडी विस्फोट कृत्रिम अंग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/10/26 14:51
पिछला अपडेट
04/10/26 14:51
स्थान
India