एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:10

ई-रिक्शा के बंद शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अम्बिकापुर, 14 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के व्यस्त व्यावसायिक इलाके संजय पार्क के पास मयूरी ई-रिक्शा शोरूम एवं गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य के ई-रिक्शा एवं अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना दोपहर करीब पौने तीन बजे प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं। जब तक…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ आग नुकसान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/03/26 00:00
पिछला अपडेट
14/03/26 00:00
स्थान
India