एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों से जुड़े 16 ठिकानों पर छापेमारी
प्रकाशित तिथि: 30/10/26 15:20
India
रायपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को प्रदेश के छह जिलों में एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 16 ठिकानों पर तलाशी लेकर महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्तियों से संबंधित अभिलेख और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू की अलग-अलग टीमों ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा और गरियाबंद जिलों में यह कार्रवाई की। तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए हैं। शराब घोटाले से…