एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:07

ईओडब्ल्यू अधिकारी बनकर ब्लैकमेलिंग: 9.5 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 22 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रतिरूपण कर ठगी और ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना राखी में दर्ज इस प्रकरण में आरोपी ने स्वयं को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) का अधिकारी बताकर एक सेवानिवृत्त अधिकारी से लाखों रुपये ठग लिये। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी देवलाल सिंह टेकाम, जो लोक निर्माण विभाग से अधीक्षण अभियंता पद से सेवानिवृत्त हैं, को 28 जनवरी 2026 को अज्ञात मोबाइल नंबरों से कॉल कर यह बताया गया कि उनके खिलाफ सतर्कता विभाग, एसीबी एवं ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू ठगी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/03/26 00:00
पिछला अपडेट
22/03/26 00:00
स्थान
India