एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:50

बैंकॉक में एचएनएलयू का बीस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ बहुपक्षीय समझौता

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) ने वैश्विक शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान 20 अग्रणी विश्वविद्यालयों के साथ बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह समझौता गत नौ और दस जुलाई को बैंकॉक के आइकॉनसियाम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एयूएपी-डब्ल्यूयूआरआई इम्पैक्ट समिट-2026 के दौरान हुआ। सम्मेलन का विषय "सरकार के साथ साझेदारी में विश्वविद्यालय नवाचार : नीति, तंत्र और प्रभाव" था। इसमें विभिन्न देशों के विश्वविद्यालय प्रमुखों, नीति-निर्माताओं, नवाचार विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ एचएनएलयू एमओयू
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/07/26 15:26
पिछला अपडेट
15/07/26 15:26
स्थान
India