एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

चक्रवात 'अर्नब' से फसल नुकसान का होगा आकलन, पात्र किसानों को मिलेगा मुआवजा-टंकराम

रायपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि चक्रवात 'अर्नब' के कारण हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से हुए फसल नुकसान का आकलन किया जाएगा और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। श्री टंकराम वर्मा ने आज कहा है कि जिन क्षेत्रों में धान और सब्जियों सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहां अनावरी रिपोर्ट के आधार पर क्षति का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ चक्रवात फसल टंकराम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 06:59
पिछला अपडेट
30/10/26 06:59
स्थान
India