एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026

महासमुंद में चाकूबाजी की घटना में दो लोग घायल

महासमुंद, 06 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में सोमवार को चाकूबाजी की एक घटना में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बागबाहरा स्थित शराब भट्ठी में शराब खरीदने आए लोगों और चखना सेंटर संचालक के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शराब खरीदने वालों ने चाकू से चखना संचालक पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ चाकूबाजी घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/04/26 00:00
पिछला अपडेट
06/04/26 00:00
स्थान
India