एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026

महासमुंद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रेलर में लगी आग

महासमुंद, 04 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर खड़े एक ट्रेलर में रविवार को अचानक आग लग गई जिससे ट्रेलर का केबिन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर लोहे का सामान लेकर नागपुर से कोलकाता जा रहा था। रास्ते में चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित ज्ञानी ढाबा के पास वाहन खड़ा किया और खाना खाने चला गया। इसी दौरान अचानक ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर महासमुंद से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ ट्रेलर आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/10/26 13:31
पिछला अपडेट
04/10/26 13:31
स्थान
India