एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:10

बीजापुर में सड़क पर दिखा तेंदुआ, 20 मिनट तक रुका यातायात

बीजापुर 05 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर वन्यजीवों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा है। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में बाघों के शिकार की हालिया घटनाओं के बीच अब कुटरू-मंगापेटा मार्ग पर एक तेंदुआ खुलेआम सड़क पर घूमता नजर आया। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ करीब 20 मिनट तक सड़क पर मौजूद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वाहन चालकों ने सुरक्षित दूरी बनाकर तेंदुए के जंगल की ओर लौटने का इंतजार किया। कुछ देर बाद तेंदुआ स्वयं सड़क छोड़कर जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। 108…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ तेंदुआ सड़क
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 14:40
पिछला अपडेट
05/08/26 14:40
स्थान
India