एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:07

गिरौदपुरी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल

बलौदाबाजार, 03 सितंबर(वार्ता) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से महिला और बच्चों समेत 27 लोग घायल हो गए। इनमें सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दो महिलाओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 बी पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास हुआ। माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। सभी बेमेतरा जिले के ग्राम मुरकुटा नांदघाट से गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ दुर्घटना घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/09/26 07:00
पिछला अपडेट
03/09/26 07:00
स्थान
India