एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026

बालोद में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 20 से अधिक घायल

बालोद, 19 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह करहीभदर के पास यात्रियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआरडी की बस शनिवार सुबह बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के करहीभदर के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ दुर्घटना बस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/09/26 10:56
पिछला अपडेट
19/09/26 10:56
स्थान
India