एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों का मानदेय बढ़ाकर 30,870 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव
प्रकाशित तिथि: 21/10/26 15:39
India
रायपुर, 21 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में स्वयंसेवी नगर सैनिकों (होमगार्ड) के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभाग से आज मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार प्रस्ताव के अनुसार, नगर सैनिकों का कुल मानदेय बढ़ाकर 30,870 रुपये प्रतिमाह करने की अनुशंसा की गई है। इससे प्रदेश के लगभग 7,900 नगर सैनिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। गृह विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, नगर सैनिकों का मूल मानदेय 19,500 रुपये प्रतिमाह, 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता 11,310 रुपये और वर्दी धुलाई भत्ता 60 रुपये निर्धारित…