एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026

नबरंगपुर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बस्तर में फिर बाढ़ का खतरा

जगदलपुर, 29 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर में हाल की बाढ़ का पानी पूरी तरह उतरने से पहले इंद्रावती नदी में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। ओडिशा के नबरंगपुर डैम से इंद्रावती नदी में 18 घंटे के दौरान करीब 162 करोड़ (1.62 अरब) लीटर पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने नदी के आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय जल बोर्ड के मुताबिक ओडिशा के नबरंगपुर बांध से रविवार रात एक बजे से सोमवार शाम छह बजे तक 250 क्यूमेक, यानी हर सेकेंड 2.50 लाख लीटर पानी बहाया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ नबरंगपुर बांध
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/09/26 09:41
पिछला अपडेट
29/09/26 09:41
स्थान
India