एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:39

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ रुपये आवंटित

रायपुर, 20 अगस्त (वार्ता)। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 158 नगरीय निकायों को विभिन्न मदों के तहत कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपये आवंटित किए हैं। यह राशि निकायों में वेतन एवं सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान के साथ मरम्मत, संधारण और अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों से निपटने में उपयोगी होगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अनुसार उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी संबंधित निकायों को राशि आवंटन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने प्रदेश के 10 नगर निगमों को कुल 45 करोड़ सात लाख 90 हजार…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ निकाय आवंटन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/08/26 15:40
पिछला अपडेट
20/08/26 15:40
स्थान
India