एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:45

नेशनल ट्राइबल गेम्स फुटबॉल में सुकमा की दो खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

सुकमा, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले की दो महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्रथम नेशनल ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करते हुए आर्थिक प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए चयनित शारदा प्रधानी (चिपुरपाल) और पूजा माड़वी (कोलईगुड़ा, कोंटा) ने रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रथम नेशनल ट्राइबल गेम्स की फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ियों ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ नेशनल ट्राइबल गेम्स फुटबॉल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/06/26 11:53
पिछला अपडेट
13/06/26 11:53
स्थान
India