एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026

सूरजपुर जिले में बरगा नदी पर पुल नहीं, बीमार महिला को गोद में उठाकर कराया नदी पार

सूरजपुर, 30 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में बरगा नदी पर पुल नहीं होने के कारण गंभीर रूप से बीमार एक महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को गोद में उठाकर नदी पार करानी पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रसोंकी में एक महिला की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाने की आवश्यकता पड़ी। ग्रामीण महिला को लेकर बरगा नदी तक पहुंचे लेकिन नदी में पानी होने और पुल नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ बरगा नदी पुलरहित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 12:18
पिछला अपडेट
30/09/26 12:18
स्थान
India