एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

बस्तर की सोमारी को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान

जगदलपुर, 17 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तोकापाल विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंगनपुर निवासी 52 वर्षीय सोमारी का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। योजना के अंतर्गत मिली आर्थिक सहायता से निर्मित आवास में अब उनका पांच सदस्यीय परिवार सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहा है। शनिवार को मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों की उपलब्धियों को सामने लाया जा रहा है। इसी क्रम में सिंगनपुर निवासी सोमारी और उनके पति रिठु राम के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ बस्तर आवास योजना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 11:49
पिछला अपडेट
17/10/26 11:49
स्थान
India