एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026

बस्तर दशहरा : आज निभाई जाएगी ऐतिहासिक जोगी बिठाई रस्म, नौ दिनों तक तपस्या करेंगे दौलत

जगदलपुर, 12 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक दशहरा पर्व के अंतर्गत सोमवार को पारंपरिक 'जोगी बिठाई' रस्म निभाई जाएगी। करीब 600 वर्ष पुरानी इस परंपरा के तहत हल्बा समुदाय के युवक दौलत बस्तर दशहरा के निर्विघ्न और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना के लिए नौ दिनों तक चार फीट गहरे गड्ढे में बैठकर कठिन तपस्या करेंगे। बस्तर दशहरा की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल जोगी बिठाई रस्म का आयोजन आज शाम सिरहसार भवन में किया जाएगा। ग्राम बड़े आमाबाल निवासी दौलत लगातार तीसरी बार इस अनुष्ठान में जोगी की भूमिका निभाएंगे। परंपरा के अनुसार, अनुष्ठान की शुरुआत…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ बस्तर दशहरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/10/26 07:36
पिछला अपडेट
12/10/26 07:36
स्थान
India