एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बस्तर संभाग में भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 16:43
India
जगदलपुर, 24 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कातीगुड़ा बांध के गेट खोले जाने के बाद इंद्रावती नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है, जिससे नदी किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बस्तर संभाग के सातों जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर में बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर नदी-नाले उफान की ओर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। कातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने…