एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बाढ़ प्रभावित किसानों ने राजस्व सर्वे दल को लौटाया, मुआवजा बढ़ाने की मांग
प्रकाशित तिथि: 13/10/26 10:14
India
जगदलपुर, 13 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के एवज में घोषित मुआवजा राशि को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। बकावंड विकासखंड के ग्राम धोबीगुड़ा में बाढ़ प्रभावित किसानों ने प्रति हेक्टेयर आठ हजार रुपये के मुआवजे को अपर्याप्त बताते हुए नुकसान का आकलन करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को बिना सर्वे किए वापस लौटा दिया। आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में आए चक्रवाती तूफान और भीषण बाढ़ से इंद्रावती नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में कृषि फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। धोबीगुड़ा, मालगांव, गुमडेल, कोरपाल, कानापाल, उलनार,…