एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:03

रायगढ़ में स्वयं सहायता समूहों ने तैयार की बीज राखियां

रायपुर/रायगढ़, 20 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने देसी बीजों से बनी इको-फ्रेंडली राखियां तैयार की हैं। जिला प्रशासन, जिला पंचायत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहयोग से संचालित इस पहल का उद्देश्य भाई-बहन के स्नेह के साथ हरियाली का संदेश देना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के सातों विकासखंडों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं धान, मक्का, भुट्टा, सेमी, करेला और बरबटी सहित विभिन्न देसी बीजों से आकर्षक राखियां तैयार कर रही हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ बीज राखियां
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/07/26 05:01
पिछला अपडेट
20/07/26 05:01
स्थान
India