एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026

रायपुर में मानव ऊर्जा एवं चेतना पर 'स्वयं से साक्षात्कार' कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 19 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'स्वयं से साक्षात्कार' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा में वर्णित ऊर्जा, चेतना, पंचकोश, षट्चक्र और आभामंडल की अवधारणाओं पर चर्चा की गई। कार्यशाला में स्वामी महेश और डॉ. अनिल गुप्ता ने इन अवधारणाओं के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। स्वामी महेश ने अपरा और परा विद्या की व्याख्या करते हुए पंचकोश-अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय और आनंदमय कोष के बारे में बताया। उन्होंने शरीर, मन और इंद्रियों के बीच समन्वय की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ मानव उर्जा कार्यशाला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/09/26 10:07
पिछला अपडेट
19/09/26 10:07
स्थान
India