एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर, 16 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।
मंदिर में आयोजित महाआरती के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से राज्य के विकास, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
पंकज सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री जगन्नाथ मंदिर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/03/26 00:00
पिछला अपडेट
16/03/26 00:00
स्थान
India