एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026

जशपुर में मैनी एनीकट निर्माण के लिए 70.99 करोड़ रुपये स्वीकृत, 1500 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई सुविधा

रायपुर, 05 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए कांसाबेल विकासखंड में मैनी एनीकट निर्माण के लिए 70 करोड़ 99 लाख 57 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जल संसाधन विभाग से सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार एनीकट के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ भू-जल स्तर में सुधार होगा। परियोजना पूरी होने के बाद कुल 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसमें खरीफ फसलों के लिए 1300 हेक्टेयर और रबी फसलों के लिए 200 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। विभाग के मुताबिक…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ मैनी एनीकट निर्माण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/10/26 11:28
पिछला अपडेट
05/10/26 11:28
स्थान
India