एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:54

बालोद में 'मोर गांव-मोर पानी' अभियान से 2.85 लाख जल संरक्षण संरचनाएं बनीं

रायपुर, 14 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित 'मोर गांव-मोर पानी' महाअभियान के अंतर्गत अब तक 2.85 लाख जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इन कार्यों से जिले में 19.23 लाख घनमीटर अतिरिक्त जल संचयन क्षमता विकसित हुई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अभियान के तहत जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और हरित विकास के कार्यों को जनभागीदारी के साथ गति दी जा रही है। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्व-सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ मोर गांव मोर पानी अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/07/26 12:42
पिछला अपडेट
14/07/26 12:42
स्थान
India