एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

कोरबा में तेज आंधी-बारिश का कहर: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दंपति और मासूम घायल

कोरबा, 20 अप्रैल (वार्ता)छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार देर रात तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर, कपाटमुड़ा रोड में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे बगल के घर में सो रहे पति-पत्नी और उनका छोटा बच्चा मलबे में दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष वर्मा द्वारा बनवाए जा रहे मकान की दीवार गिरने से पड़ोसी अजय धनवार के घर को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के समय अजय धनवार, उनकी पत्नी और बच्चा घर के अंदर सो रहे थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ मौसम अंधड़ नुकसान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/04/26 00:00
पिछला अपडेट
20/04/26 00:00
स्थान
India