एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, बस्तर में स्कूल बंद; 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रायपुर, 25 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रातभर से वर्षा हो रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण इंद्रावती नदी उफान पर है तथा निचले इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बस्तर जिले में आज सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। वहीं रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के कारण किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट की 2 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। खराब मौसम के चलते जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट भी रद्द की गई है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ मौसम बारिश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/09/26 03:42
पिछला अपडेट
25/09/26 03:42
स्थान
India