एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

सुकमा में 28 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव, विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे युवा

सुकमा, 25 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में युवाओं की रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए 28 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शबरी ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं। उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक और पारंपरिक वेशभूषा जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा युवाओं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ युवा पतिभा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/10/26 10:22
पिछला अपडेट
25/10/26 10:22
स्थान
India