एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन का काम तेज, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
प्रकाशित तिथि: 06/04/26 00:00
India
बिलासपुर, 06 अप्रैल (वार्ता) हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग के लिए प्री-नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस वजह से अप्रैल महीने में कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार, 11 से 27 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें बिलासपुर-रायगढ़, रायपुर-गेवरा रोड, कोरबा-रायपुर और बिलासपुर-कोरबा जैसी महत्वपूर्ण लोकल…