एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:05

स्पंज आयरन प्लांट में पिघला लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे

बिलासपुर, 11 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में मंगलवार देर रात फर्नेस सेक्शन में पिघला हुआ लोहा अचानक गिरने से वहां काम कर रहे चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार देर रात करीब एक बजे पाली परिवर्तन के बाद कर्मचारी फर्नेस सेक्शन में काम कर रहे थे। इसी दौरान पिघले हुए आयरन को लैडल में डालते समय अचानक तेज उबाल के साथ गर्म धातु बाहर फैल गई, जिसकी चपेट में चार मजदूर आ गए। झुलसे कर्मचारियों में बिल्हा क्षेत्र के भैंसबोड़ गांव निवासी नरेंद्र कोसले और चंद्रहास…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ लोहा झुलसे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/03/26 00:00
पिछला अपडेट
11/03/26 00:00
स्थान
India