एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
तेलंगाना में विस्थापित आदिवासियों को भूमि पट्टा एवं सरकारी सुविधाएं मिले : मंडावी
प्रकाशित तिथि: 05/10/26 12:23
India
बीजापुर, 05 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर से विधायक विक्रम मंडावी ने सोमवार को कहा कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों से विस्थापित होकर तेलंगाना में रह रहे आदिवासी परिवारों को भूमि का स्थायी पट्टा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि तीनों जिलों के करीब 50 से 60 हजार आदिवासी तेलंगाना में विस्थापित हैं। श्री मंडावी ने शनिवार और रविवार को तेलंगाना का दो दिवसीय दौरा कर विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे विस्थापित आदिवासी परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वेंकटचेरुवू, कंदीपडू, चिन्नासमुद्रम, चेरला, क्रांतिपुरम, रामचंद्रपुरम, मांगवाया, वेंकटपुरम,…