एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

व्याख्याता पदोन्नति की ऑनलाइन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल

रायपुर, 06 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति के बाद पदस्थापना के लिए मंगलवार को आयोजित ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 209 में से 193 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92.34 प्रतिशत रही। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर रायपुर में आज सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक काउंसिलिंग आयोजित की गई। इसमें उपस्थित 193 अभ्यर्थियों में से 185 ने पदोन्नति पर सहमति दी, चार ने असहमति जताई और चार अभ्यर्थियों ने पदोन्नति से इनकार किया। कुल 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ व्याख्याता पदोन्नति काउंसिलिंग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 14:43
पिछला अपडेट
06/10/26 14:43
स्थान
India