एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज

रायपुर, 23 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में आरोपी कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को अदालत से राहत नहीं मिली है। बुधवार को वकीलों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत ने मंगलवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने गिरफ्तारी के बाद अग्रवाल को अदालत में पेश कर हिरासत में लिया था और शुरुआती दिनों में कस्टोडियल रिमांड पर उनसे पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/09/26 05:31
पिछला अपडेट
23/09/26 05:31
स्थान
India