एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
शिक्षा और जनजातीय शोध के लिए पीएसएसओयू ने किए दो अहम समझौते
प्रकाशित तिथि: 18/09/26 14:05
India
रायपुर, 18 सितम्बर (वार्ता) पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर ने शिक्षा, अनुसंधान और जनजातीय अध्ययन के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग बढ़ाने के लिए महर्षि प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमयूएमटी), बिलासपुर और जनजातीय अनुसंधान एवं ज्ञान केंद्र, नयी दिल्ली के साथ दो समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार एमयूएमटी के साथ हुए समझौते के तहत दोनों संस्थान अकादमिक गतिविधियों, अनुसंधान, प्रशिक्षण, नवाचार, विस्तार और संस्थागत विकास के क्षेत्र में सहयोग करेंगे। इसके अंतर्गत संयुक्त संगोष्ठी, कार्यशाला, व्याख्यान, अंतर्विषयी अध्ययन और पाठ्यचर्या से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। दोनों…