एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 20, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए माकड़ी पुलिस ने दिया साइबर जागरूकता का संदेश
प्रकाशित तिथि: 20/09/26 11:26
India
कोंडागांव, 20 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से माकड़ी पुलिस ने दुर्गा मंच में 'ओपन माइक' सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, नाटक, कविता, भाषण और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से राज्य को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ 15 अगस्त से दो अक्टूबर 2026 तक 'साइबर जागृति अभियान' चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन,…