एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:42

मुख्यमंत्री साय ने मिर्जापुर सड़क हादसे पर जताया शोक

रायपुर, 23 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर जारी अपने संदेश में इस घटना को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। पंकज…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ साय मिर्जापुर शोक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/04/26 00:00
पिछला अपडेट
23/04/26 00:00
स्थान
India