एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:40

सीआरपीएफ की 85वीं वाहिनी ने 41वां स्थापना दिवस मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिखी 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की झलक

बीजापुर, 02 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 85वीं वाहिनी ने अपना 41वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया, जिसकी जानकारी आज मीडिया को दी गयी। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी मुख्यालय नयापारा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कमांडेंट सुनील कुमार राही सहित अधिकारियों एवं जवानों ने देश की रक्षा में बलिदान देने वाले जवानों को नमन किया। इसके बाद क्वार्टर गार्ड पर सलामी समारोह आयोजित हुआ। सीआरपीएफ…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ झलक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/06/26 12:22
पिछला अपडेट
02/06/26 12:22
स्थान
India