एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026

सूरजपुर जिले में एबीवीपी ने शैक्षणिक संस्थानों के पास शराब दुकान का किया विरोध

सूरजपुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी में शैक्षणिक संस्थानों के निकट संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रशासन से दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग करते हुए तीन नवंबर को आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, ओड़गी स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से महज 100 से 150 मीटर की दूरी पर अंग्रेजी शराब दुकान संचालित हो रही है। विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी भैयाथान के नाम ज्ञापन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ सूरजपुर एबीवीपी विरोध
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/10/26 11:33
पिछला अपडेट
31/10/26 11:33
स्थान
India