एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में 50 नवाचारों को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये
प्रकाशित तिथि: 04/10/26 13:26
India
रायपुर, 04 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, एमएसएमई और नवाचारकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-2026' आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 50 विजेताओं को 10-10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता के लिए कुल पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चैलेंज का उद्देश्य समाज और शासन से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के नवाचार आधारित समाधान सामने लाना तथा प्रदेश की प्रतिभाओं और नए विचारों को मंच प्रदान करना है। इसमें कृषि, कानून एवं व्यवस्था, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य,…