एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बस्तर में सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट का आयोजन
प्रकाशित तिथि: 19/04/26 00:00
India
जगदलपुर, 19 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में ''सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट'' का रविवार को पुलिस विभाग के शौर्य भवन जगदलपुर में आयोजन किया गया। इस बैठक में पूरे देश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी और कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा रहे। दोनों अधिकारियों ने क्रिएटर्स से संवाद करते हुए बस्तर की पूर्व की स्थिति और बदलती परिस्थितियों, पर्यटन की संभावना, परिवहन व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों, आदिवासी संस्कृति, बस्तर दशहरा, हस्तशिल्प और प्राकृतिक सुंदरता के संबंध में जानकारी दी। आईजी सुंदरराज ने बस्तर संभाग की पहले…