एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

बारसूर के जंगल में नक्सली डंप से एके-47, इंसास समेत हथियार-विस्फोटक बरामद

दंतेवाड़ा, 06 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बारसूर क्षेत्र के जंगल में छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का पता लगाकर एके-47 और इंसास रायफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक तथा संचार उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने मंगलवार को बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर पांच अक्टूबर को बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार, बुरदूम, तोड़मा और कोहकाबेड़ा के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान आज सुबह करीब साढ़े छह बजे…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ हथियार बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 13:55
पिछला अपडेट
06/10/26 13:55
स्थान
India